अन्नकूट के अवसर पर राधा कृष्ण मठ में किया गया भंडारे का आयोजन

अन्नकूट के अवसर पर राधा कृष्ण मठ में किया गया भंडारे का आयोजन
Facebook WhatsApp

सुगौली। राधा कृष्ण मठ प्रांगण में बुधवार को अन्नकूट पूजा को लेकर लगभग पांच हजार लोगों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया।

मठ के मठाधीश बाबा मनीष दास द्वारा बताया गया कि किसानों की नई फसल की उपज तथा गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में भगवान कृष्ण को नए फसल के अनाज से बनाये गए प्रसाद का भोग लगाया जाता है।जिसके बाद नगर और गांव से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच छप्पन भोग का महाप्रसाद वितरण किया जाता है। वहीं प्रसाद के लिए आये महिला-पुरुष और बच्चे कतारबद्ध होकर प्रसाद लेकर ग्रहण कर रहे थे।बाबा श्री दास ने बताया कि वर्षों पुरानी यह परंपरागत कार्यक्रम मठ के द्वारा कराया जाता है।जो इस बार भी कराया गया।मौके पर चंदन यादव,उत्तम श्रीवास्तव,मिथिलेश झा,दीपेंद्र वर्णवाल,दिलीप पासवान,विमल कसेरा सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page