फायर ब्रिगेड की टीम पर हमला मामले में 13 गिरफ्तार

फायर ब्रिगेड की टीम पर हमला मामले में 13 गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-हरैया थाना क्षेत्र एकडेरवा में आग लगने पर देर से पहुंचने पर लोगो ने टीम पर किया हमला, -पुलिस ने अग्निशमन टीम को सुरक्षित निकाला
पूर्वी चंपारण।जिले के हरैया थाना क्षेत्र के पनटोका पंचायत के एकडेरवा गांव में मंगलवार की देर संध्या अग्निशमन दल के कर्मियों पर हमला मामले में पुलिस ने 13 लोगो को गिरफ्तार किया है।

आग बुझाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने लेट से पहुंचने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया था। हमला मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है,कि पनटोका पंचायत के एकडेरवा गांव में आग लगने की सूचना देने के बावजूद अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर देर से पहुंचा, जिससे लोग आक्रोशित हो गए और टीम पर

हमला कर दिया। पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर अग्निशमन टीम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हमला के बाद हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल की सहायता से गांव में रातभर छापेमारी करते हुए छापेमारी कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जिनकी पहचान जसवंत कुमार, रोहित कुमार, नमी साह, हरिशंकर महतो, जेआउल हक, राजकुमार, पतिलाल महतो, विनय कुमार, धर्मपाल, धर्मराज साह, रमेश कुमार, दिलीप कुमार साह और राजन कुमार एकडेरवा गांव निवासी निवासी के रूप में किया गया हैं।

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि अग्निशमन विभाग आग बुझाने को लेकर गई थी। जिसपर कुछ लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page