स्वर्ण व्यवसाई की पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मौत,एफएस एल की टीम ने की जांच

स्वर्ण व्यवसाई की पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मौत,एफएस एल की टीम ने की जांच
Facebook WhatsApp


तुरकौलिया।थाना क्षेत्र के शंकरसरैया कसवा टोला गांव में एक महिला की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई है। मृतक महिला स्वर्ण व्यवसायी मनीष कुमार की पत्नी सलोनी कुमारी (25) है। सूचना पर डीएसपी सहित स्थानीय के अतिरिक्त एफएसएल की टीम ने जांच किया। बताया जाता है कि सलोनी की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। ग्रमीणों से मायके वालों को सूचना मिली उनकी पुत्री की मौत हो चुकी है। ससुराल वाले फरार है।

मायके वाले पहुंचे, तो देखा कि उनकी पुत्री मृत पड़ी है। वही पर दहाड़ मारकर रोने लगे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दिया।मृतिका को एक डेढ़ वर्ष का लड़का है। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page