दो घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
पताही। प्रखंड के नोनफरवा पंचायत अंतर्गत बौलिया टोला में दिवाली की रात अचानक लगी आग में दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। यह घटना नन्हक बैठा और धनराज बैठा के घरों में हुई।
आगजनी की इस घटना में 14 बकरियां, एक भैंस, अनाज, कपड़े, फर्नीचर, महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ राख में बदल चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर बैठा मौके पर पहुंचे और संबंधित विभाग को जानकारी दी। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची, परंतु आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका।
तत्पश्चात 112 की पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

