आगलगी में तीन घर जलकर राख,लाखों की संपत्ति नष्ट
कोटवा। थाना क्षेत्र के जागीर कररिया गांव में दीपावली की खुशियाँ उस समय मातम में बदल गईं, जब तीन घरों में भीषण आग लग गई। घटना के वक्त घर के लोग पूजा पाठ में व्यस्त थे, तभी अचानक आग लग गई। जिसके बाद भयानक रूप से आग की लपटों ने एक के बाद एक दिन घरों को अपने चपेट में ले लिया।
पीड़ित परिवार वालो में भगवान राय, शुकदेव राय और उमा राय का घर शामिल है।पीड़ितो ने बताया कि देखते ही देखते आग इतनी भयानक हो गई कि तीनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में भगवान राय के घर में रखे 25 हजार रुपये नकद, गहने, कपड़े, अनाज और बर्तन जल गए। वही उमा राय के घर में फर्नीचर , मशीनें और लकड़ी जलकर नष्ट हो गईं। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व पैक्स अध्यक्ष मुरारी यादव और पंचायत समिति सदस्य मंटू यादव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस सम्बन्ध में सीओ मोनिका आनंद ने बताया की कर्मचारी को भेज कर क्षति का आकलन कराया जा रहा है।

