चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस, SIT से भी मांगी स्टेटस रिपोर्ट
नई दिल्ली। राममंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस भेजा है और इसके साथ ही एसआईटी की जांच रिपोर्ट तलब की है।सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के लिए मिले चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिकाओं पर जवाब मांगा है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने यूपी सरकार द्वारा आदेशित एसआईटी जांच की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है।
कोर्ट ने कहा, “हम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश देते हैं। इस मामले को आगे की सुनवाई के लिए अगले सोमवार को सूचीबद्ध करें। कृपया स्टेटस रिपोर्ट में एसआईटी के गठन की जानकारी भी दें।अब सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तारीख तय की है। कोर्ट ने राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से भी इन याचिकाओं पर जवाब मांगा है।

