जितना पुलिस ने 27 लीटर नेपाली शराब के साथ पांच को किया गिरफ्तार
बनकटवा। जितना थाना पुलिस ने सोमवार को समकालीन अभियान के तहत विशेष छापेमारी अभियान के दौरान शराब सेवन एवं शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन शराब सेवन तथा दो नेपाली शराब की तस्करी के आरोप में पकड़े गए हैं।
पुलिस ने उनके कब्जे से 90 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब भी बरामद की है।थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में रूपलाल कुमार पिता राजदेव महतो, ग्राम जोलगावा, थाना जितना किशन कुमार पिता महेश साह, ग्राम बंजरिया, थाना बंजरिया एवं चंदन कुमार पिता–झरीलाल साह, ग्राम बैद्यनाथपुर, थाना छौड़ादानो को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
वहीं मो. अब्दुल्ला मंसूरी पिता नेमुद्दीन मंसूरी तथा तबरेज़ मंसूरी पिता मालिम मंसूरी, दोनों ग्राम पिपरा बगहा टोला, थाना दरपा, को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया छापेमारी के दौरान पुलिस ने 300 मिलीलीटर की 90 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 27 लीटर है। पुलिस ने शराब को जब्त कर उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीम हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है और शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने सभी पांचों गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। मामले में आगे की जांच जारी है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

