उप विकास आयुक्त ने कोटवा प्रखंड के दो पंचायतों में सहयोग शिविर का औचक निरीक्षण किया 

उप विकास आयुक्त ने कोटवा प्रखंड के दो पंचायतों में सहयोग शिविर का औचक निरीक्षण किया 
Facebook WhatsApp

पूर्वी चम्पारण। जिला के कोटवा प्रखंड अंतर्गत अहिरौलिया और डुमरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त ने  औचक निरीक्षण किया।इन दोनों शिविरों में  विधायक कल्याणपुर सचिंद्र प्रसाद सिंह भी उपस्थित थे। 

विधायक के द्वारा सहयोग शिविर में आए आमजन से संवाद स्थापित किया गया। उन्होंने शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि प्रशासन खुद चलकर जनता के दरवाजे तक आई है। अब आम लोगों का यह फर्ज है कि अपनी समस्या का समाधान करने के लिए आगे आए। कहा कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी दिये जा रहे है साथ ही आयोजित होने वाले सहयोग शिविर से पहले वहां लगाए गए कैंप में भी आवेदन दिया जा सकता है। जिसका एक माह के अंदर निष्पादन किया जाना अनिवार्य है।

उनके द्वारा आम जन का आह्वान किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर आएं, जिला प्रशासन उसके समाधान के लिए बढ़ चढ़कर कार्य कर रही है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण को भी धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि “सहयोग शिविर” पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान का सरकार के द्वारा बनाई गई एक समुचित व्यवस्था है जहां पर लोग अपनी समस्याओं को रख रहे हैं और उसका समाधान करा रहे हैं। पूरे जिले में सहयोग शिविर के माध्यम से 12 हजार से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया गया है। प्राप्त आवेदनों का 10 दिन के अंदर संबंधित पदाधिकारी के द्वारा समाधान नहीं किए जाने पर स्वत: ही स्पष्टीकरण हो रहा है।

अहिरौलिया पंचायत में सहयोग शिविर के माध्यम से कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 45 का निष्पादन किया गया था। उप विकास आयुक्त ने शेष बचे 06 आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। गया। यहां पर मेडिकल टीम कार्यरत थी। उप विकास आयुक्त द्वारा मेडिकल टीम के सभी सदस्यों को उनके अच्छे कार्यों के लिए धन्यवाद दिया गया। मेडिकल टीम के द्वारा यहां पर  गोदभराई एवं अन्नप्राशन का भी कार्य संपन्न हुआ।  विधायक एवं उप विकास आयुक्त  के द्वारा आईसीडीएस के सौजन्य से आयोजित गोद भराई और अन्नप्राशन के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

डुमरा पंचायत में कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 40 आवेदन केवल राजस्व विभाग से संबंधित थे। राजस्व विभाग के प्राप्त 40 आवेदनों में 32 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया था। आठ आवेदन लंबित थे जिसे शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। यहां भी गोदभराई एवं अन्नप्राशन का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page