राहुल गांधी  के आगमन को लेकर तैयारी समिति का गठन 

राहुल गांधी  के आगमन को लेकर तैयारी समिति का गठन 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने 11 सदस्यीय मोबिलाइजर टीम गठन किया है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी  15 जुलाई  को पटना आ रहे हैं। फलस्वरूप कार्यक्रम की सफलता को लेकर उक्त टीम का गठन किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान कोटा में नीट पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन को लेकर छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें लाखों विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

एकबार पुनः सम्राट अशोक की भूमि पर 15 जुलाई को छात्रों की गूंज कार्यक्रम होना है। नतीजतन 11 सदस्यीय टीम गठित किया हैं। टीम में  मुख्यरुप से प्रदेश डेलिगेट मुमताज अहमद,  महानगर अध्यक्ष राहुल कुमार शर्मा, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस प्रीतम अग्रवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कुमार आशीष, ढाका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इम्तेयाज अख्तर,एनएसयूआई प्रदेश महासचिव सन्नी कुमार गुप्ता, कांग्रेस नेता असहाबुल होदा अंसारी, युवा कांग्रेस नेता सद्दाम हुसैन, युवा कांग्रेस नेता पीपरा कोठी हसमुद्दीन अंसारी ,रामगढवा कांग्रेस नेता धीरज कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page