मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन: 2,036 गिरफ्तार, खौफ से 2,408 बदमाशों ने खुद किया सरेंडर

मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन: 2,036 गिरफ्तार, खौफ से 2,408 बदमाशों ने खुद किया सरेंडर
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। पुलिस इन दिनों अपराधियों के लिए काल बन चुकी है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में जून महीने में चलाए गए महा-अभियान ने पूरे जिले के अपराधियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई का नतीजा है,कि जेल की सलाखें भी कम पड़ने लगी हैं।

वर्तमान की रिपोर्ट पर ध्यान दिया जाए तो स्थिति का अवलोकन किया जा सकता है। एसपी श्री प्रभात के मजबूत प्रयास की बदौलत  पुलिसिया खौफ के कारण 2,408 अपराधियों ने खुद कोर्ट में सरेंडर (आत्मसमर्पण) कर दिया। जबकि  2,036 अपराधियों को गिरफ्तार किए गए, जिनमें से 1,349 सीधे जेल भेजे गए। वहीं 11 इनामी बदमाश भी सलाखों के पीछे पहुंचाए गए हैं। इसी तरह शराबबंदी पर बड़ा प्रहार  हुआ है। 1 साल से फरार चल रहे धंधेबाज भी दबोचे  गए हैं। 

पुलिस ने 20,361.27 लीटर अवैध शराब जब्त की, साथ ही 237 तस्कर और 362 पियक्कड़ दबोचे लिए गए। सबसे बड़ी कामयाबी तुरकौलिया पुलिस की रही है। रघुनाथपुर थाना कांड संख्या 372/25 के तहत बीते 1 साल से फरार चल रहे बड़े शराब धंधेबाज दीपक कुमार को आखिरकार धर दबोच लिया गया।

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में 549 किलो गांजा, 12 किलो अफीम और 57 किलो डोडा बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त वाहन चेकिंग के दौरान 7,729 गाड़ियों पर कार्रवाई कर 1.10 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड जुर्माना वसूल किया गया।

साइबर ठगों पर नकेल और ‘ऑपरेशन मुस्कान’ में पुलिस की सफलता देखने को मिली है।

 साइबर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीड़ितों के 75.92 लाख रुपये होल्ड (फ्रीज) कराए।

 ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 32 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लोगों को सौंपे गए और 109 लापता/अपहृत लोगों को सकुशल बरामद किया गया।

पुलिस ने 91 मोटरसाइकिल और 14 चारपहिया वाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है। जाहिर है कि पुलिस के इस प्रयास को अमन पसंद लोग तारीफ करेंगे। इस संबंध में एसपी श्री प्रभात ने बताया है कि पुलिस अपराध के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस के आधार पर काम कर रही है ,उन्होने जिले वासियो से सहयोग की अपेक्षा करते कहा है,कि लोग पुलिस को मदद करें अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस पीछे नहीं रहेंगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page