एनआईए ने फेनहारा थाना क्षेत्र में की छापेमारी 

एनआईए ने फेनहारा थाना क्षेत्र में की छापेमारी 
Facebook WhatsApp

-नौकरी का झांसा देकर विदेश भेजने के मामले में बड़े नेटवर्क कनेक्शन आया सामने

मोतिहारी। जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। मानव तस्करी और अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े मामले में पूर्वी चंपारण जिले के फेनहरा थाना क्षेत्र स्थित कालूपाकड़ गांव में मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी की टीम ने कारवाई की है।

एजेंसी की टीम ने आरोपी मोहम्मद कलामुद्दीन के घर पर छापेमारी करते हुए करीब पांच घंटे तक गहन पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एनआईए की टीम सुरक्षा बलों के साथ कालूपाकड़ गांव पहुंची जहा टीम ने घर को घेरकर तलाशी लेना शुरू किया। इस दौरान घर के सभी सदस्यों से पूछताछ की गई और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल जानकारियों की जांच की गई।

जानकारी के मुताबिक मो.क्लामुद्दीन युवकों को नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया भेजता था। मोहम्मद कलामुद्दीन पर आरोप है कि वह युवकों को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का सब्जबाग दिखाकर उन्हें कंबोडिया भेजने के एक बड़े रैकेट में शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह गोपालगंज के एक युवक के संपर्क में आया था और उसी के माध्यम से विदेश भेजने के सिंडिकेट में शामिल हो गया।

मौजूदा रेड के बाद टीम ने उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन पूछताछ के लिए उसे और एक अन्य व्यक्ति को नोटिस देकर 13 जुलाई को पटना बुलाया गया है। माना जा रहा है कि एनआईए के रडार पर और भी कुछ सदस्य है जिनको लेकर इंटरनल जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस सिंडिकेट की जड़े और भी जगह फैली हो सकती है ऐसे में कारवाई भी तय है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page