पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अरुण कुमार गुप्ता अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट से हुए सम्मानित

पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अरुण कुमार गुप्ता अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट से हुए सम्मानित
Facebook WhatsApp


रक्सौल। पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रक्सौल के पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड फेडरेशन आफ आर्टस लिटलेचर,एजुकेशन,पीस व कल्चर (FEMALPC) रिपब्लिक आफ पेरू द्वारा Honorary Doctorate in Education with a Focus on Inclusion and a Culture of Peace की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।


यह सम्मान उन्हें समाज में समावेशिता, शांति, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा मानवीय मूल्यों के संवर्धन हेतु किए गए निरंतर कार्यों के लिए प्रदान किया गया। संस्था ने अपने प्रशस्ति पत्र में डॉ. गुप्ता के सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण तथा मानवता की सेवा के प्रयासों की सराहना की है।


इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं शुभचिंतकों का सम्मान है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, परिवार, मित्रों तथा नीरूजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के सभी सदस्यों और सहयोगियों को दिया है।


उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व की आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली को अपनाने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।


डॉ. गुप्ता ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए FEMALPC, पेरू के संस्थापक, पदाधिकारियों एवं निर्णायक मंडल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने सभी नागरिकों से हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-सुरक्षित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस उपलब्धि पर भारत विकास परिषद् , रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी,लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी एवं भारत विकास परिषद् , रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल सर्राफ एवं टेक्सटाइल्स चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के महासचिव आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य लोगो ने डा.गुप्ता को शुभकामनाएं दीं है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page