भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई चित्रगुप्त महाराज की पूजा

भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई चित्रगुप्त महाराज की पूजा
Facebook WhatsApp

बनकटवा। प्रखंड क्षेत्र के बीजबनी दक्षिण पंचायत अंतर्गत जगीरहा गांव में बुधवार को राजीव कुमार के दरवाजे पर चित्रगुप्त महाराज की पूजा हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई।

इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने आचार्य रास बिहारी द्विवेदी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चित्रगुप्त महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की। वहीं, प्रधान यजमान के रूप में अंजनी प्रसाद श्रीवास्तव ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ चित्रगुप्त महाराज के प्रतीक स्वरूप कागज, कलम और दवात की पूजा की।

पूजा में चित्रांश समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर भाई भोज का आयोजन किया गया।

मौके पर श्याम सुंदर प्रसाद श्रीवास्तव, अंजनी प्रसाद श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव, राजेश प्रसाद श्रीवास्तव, बबलू कुमार श्रीवास्तव, मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार, अरविंद कुमार, मंटू कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार श्रीवास्तव उर्फ सोनू कुमार, गोलू कुमार, मनीष कुमार श्रीवास्तव, मंजेश कुमार श्रीवास्तव, रामशंकर प्रसाद श्रीवास्तव, रिंकू कुमार, मुंशी कुमार सहित दर्जनों श्रीवास्तव परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page