मद्य निषेध अभियान में 67.5 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

मद्य निषेध अभियान में 67.5 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

बनकटवा। जितना थाना पुलिस ने छठ पूजा के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान एवं मद्य निषेध अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सैनिक रोड स्थित रेगनियां पोखर के पास से शराब परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान मनय कुमार, पिता शिव प्रसाद यादव, निवासी रेगनियां, थाना जितना के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से नेपाल निर्मित कस्तूरी शराब की 225 बोतल बरामद की है। प्रत्येक बोतल 300 एमएल की है। इस प्रकार कुल 67.5 लीटर शराब जब्त की गई है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर226104 भी जब्त की गई है।

 मामले में जितना थाना कांड संख्या 107/25, धारा 30(ए)/41(1) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page