भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन का कार्यकारिणी विस्तार, संगठन को मिलेगी नई मजबूतीः आशुतोष 

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन का कार्यकारिणी विस्तार, संगठन को मिलेगी नई मजबूतीः आशुतोष 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य रविवार को कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा की भावना को मजबूत करना है।

नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन की गतिविधियों को देशभर में और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की गरिमा, अनुशासन एवं समाजहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला संरक्षक मणिकांत पाण्डेय, प्रदेश सचिव डॉ. नितेश कुमार,प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष आलोक चन्द्र ‘अधिवक्ता’,  जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऋतुराज कश्यप उर्फ लड्डू सिंह, जिला संगठन विस्तारक मुकेश मिश्रा, जिला महासचिव चन्दन सिंह, जिला महासचिव अंकेश ठाकुर, जिला महासचिव अवनिश ठाकुर, जिला प्रवक्ता कृष्णा कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. गोविन्द गौरव, जिला लेखपाल अभय ठाकुर, जिला सोशल मिडिया प्रभारी अंकित कुमार, जिला सचिव कुणाल पाण्डेय, जिला सचिव अर्जुन पाण्डेय, जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ ब्यास प्रसाद सिंह, जिला प्रधान महासचिव शिक्षा प्रकोष्ठ विजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ कुमार केशवं, जिला महासचिव सहकारिता प्रकोष्ठ मनोज कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ विजय पाण्डेय, जिला प्रधान महासचिव महिला प्रकोष्ठ कविता कुमारी सिंह अधिवक्ता, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ माला ठाकुर, जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ अमृता पाण्डेय, जिला अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ संदीप सिंह, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. सौरभ कुमार, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ज्ञानेंद्र मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा, जिला महासचिव युवा प्रकोष्ठ आशुतोष कुमार, महानगर अध्यक्ष मोतिहारी नगर निगम राय रोहित शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष, तुरकौलिया डॉ. प्रेमचंद्र मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष, बंजरिया निरंजन कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के नाम शामिल हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए समाज के हित, संगठन की मजबूती तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर रामाकांत पाण्डेय, राजीव कुमार, मनोज कुमार सिंह, ईश्वर चन्द्र सिंह, श्याम पाण्डेय, मुकेश चौधरी, मुखिया राजू ठाकुर, राणा सिंह, संजय सिंह, सुशील कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, सुधीर सिंह, उदय नाथ तिवारी, शेखर पाण्डेय नगर पार्षद चंडीगढ़, कुंदन कुमार सिंह, सहित दर्जनों समाज के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थें। जानकारी मीडिया प्रभारी निखिल कुमार सिंह ने दी  है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page