महाराणा प्रताप जन्म जयंती पखवाड़ा समारोह का भव्य आयोजन
-दिग्गजों ने उनके जीवनी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया
मोतिहारी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जन्म जयंती पखवाड़ा समारोह रविवार को मोतिहारी में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, युवाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।
वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति एवं त्यागमय जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, आत्मसम्मान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने समाज में शिक्षा, संगठन एवं युवा शक्ति को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वीके सिंह प्रदेश अध्यक्ष करणी सेना, जितेंद्र नीरज अध्यक्ष राष्ट्र सेवा मिशन, अंशुमन, जयकुमार सिंह पूर्व मंत्री, विनय बिहारी, राजू तिवारी, विधायक, बबलू गुप्ता विधायक महेश्वर सिंह विधान पार्षद संजय सिंह, पीएचडी मंत्री, महेंद्र सिंह तंवर, शंकर सिंह बघेल पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात, एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन ने सभा को संबोधित किया सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
आयोजन के अध्यक्ष राणा रणधीर सिंह सचेतक एवं संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया। आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों, विनय सिंह शंभू सिंह प्रभात सिंह संजय सिंह अभय सिंह सुरेंद्र सिंह, अभिजीत सिंह, संजय सिंह, मदन सिंह, संजय जयसवाल, अशोक सिंह, सुनील सिंह, आशिष प्रताप सिंह,राकेश सिंह गौरव सिंह, आरके सिंह एवं नागमणि सिंह, ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
आयोजन समिति ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन संजय सिंह ने किया।

