महिला शिक्षित होंगी तभी पंचायतों का होगा विकासः राजू बैठा
-महिला हितैषी ग्राम पंचायत के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन
मोतिहारी। ग्राम पंचायत राज गोड़वा में पंचायत विकास दिवस के अवसर महिला हितैषी ग्राम पंचायत के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन मुखिया राजू बैठा की अध्यक्षता में पंचायत भवन में आहुत की गई। ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया श्र बैठा ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री के विकसित भारत, समृद्ध बिहार के लक्ष्य में ग्रामीण पंचायत की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं।
किसी भी पंचायत का वास्तविक विकास तब होगा, जब वहां की महिलाएं सुरक्षित, शिक्षित, स्वस्थ, आत्मनिर्भर, तथा निर्णय प्रक्रिया में समान रूप से सहभागी होगी। महिला हितैषी का अर्थ केवल महिलाओं के लिए योजना संचालित करना नहीं है। बल्कि एक ऐसा सामाजिक एवं प्रशासनिक वातावरण विकसित करना है, जहां प्रत्येक महिला और बालिका सम्मान, सुरक्षा के साथ अपना जीवन जी सके।
इसी कड़ी मे पंचायत ने बालिकाओं को सशक्त समृद्ध बनाने के लिए एक दिन का मुखिया कार्यक्रम आयोजित किया था। विशेष ग्राम सभा पीएम मोदी के मन की बात का लाइव प्रसारण सुना गया। विकास दिवस में सभी पंचायत स्तरीय कर्मी, प्रबुद्ध नागरिक, जीविका, जनवितरण आशा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

