भारत विकास परिषद के संस्थापक की मनाई गई जयंती
मोतिहारी। भारत विकास परिषद शाखा सुंदरम, की ओर से भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश की जयंती, नीरू तिवारी शाखा सचिव के निवास स्थान पर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सबों ने विवेकानंद एवं भारत माता तथा डॉ. सूरज प्रकाश को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष पुण्यदेव प्रसाद ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला, उसके बाद महिला सहभागिता डॉ. मनीषा प्रसाद आर्या ने उनके बारे में जानकारी दी। उन्होने उनके बताए गए मार्गों पर चलने के लिए सभी नवयुवक को प्रेरणादायक बताया।
शिव किशोर सिंह ने सेवा के लिए समर्पण का संदेश दिया। इस अवसर पर, संस्था के बच्चे भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सिकू तिवारी, सूरज कुमार, मधुलिका और सुंदरम शाखा के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

