वरीय सहायक के निधन पर एमएस काॅलेज में शोक सभा आयोजित
मोतिहारी। मुंशी सिंह महाविद्यालय,के छात्रवृत्ति विभाग में कार्यरत वरीय सहायक संजय प्रसाद के आकस्मिक निधन पर महाविद्यालय परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। उनका निधन दिनांक 20 जून 2026 को हो गया। वे जुलाई सन् 1996 से मुंशी सिंह महाविद्यालय में कार्यरत थे।
दिवंगत के शोक सभा में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम. एन. हक़, डॉ. ए. के. रंजन, डॉ. जमुना राम, डॉ. नरेन्द्र सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. शफ़ीक़ुर रहमान, डॉ. अमित कुमार, डॉ. मो. मशहूर अहमद, डॉ. रुपेश कुमार, डॉ. नागेंद्र दास, डॉ. आलोक कुमार पांडेय, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. अवनीश कुमार मिश्र, डॉ. ख़ानम आफरीन, डॉ. दद्दन राम, डॉ. नितेश कुमार, डॉ. रूपकथा घोष, डॉ. रत्नेश कुमार, श्री प्रमोद कुमार, शशिभूषण पाण्डेय, सुनील कुमार, राजेश कुमार, हर्षवर्धन कुमार, रुपेश कुमार गुप्ता, गौरव कुमार, ओम प्रकाश राय, रामप्रवेश, श्वेताँशु, संतोष कुमार, गुलाब रसूल, रणधीर कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।
प्राचार्य प्रोफेसर एम. एन. हक़ ने कहा कि संजय प्रसाद एक कर्मठ, विनम्र एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे। उनके निधन से महाविद्यालय परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। जानकारी मुंशी सिंह महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव भारती ने दी है।

