अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

– भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रक्सौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है तथा  भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब सहित प्रयुक्त वाहनों को  कब्जे में ले लिया है। बताते हैं कि पहली कार्रवाई के दौरान मनीष कुमार (31 वर्ष), निवासी थाना नवलपुर,पश्चिम चम्पारण को गिरफ्तार किया गया। 

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक होंडा साइन मोटरसाइकिल पर सवार मनोज कुमार (24 वर्ष) एवं पिंटू बैठा को गिरफ्तार किया। दोनों संदिग्ध अवस्था में सीमा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर दोनों घबरा गए, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान उनके पास से अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया तथा मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।

इसके अलावा तीसरी कार्रवाई में बाबूराम साह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 100 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। बताया जाता है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र तस्करों के लिए हमेशा से संवेदनशील रहा है। इसे देखते हुए पुलिस, एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्रवाई की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page