मानव तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार 

मानव तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

-पुलिस ने एक महिला को कराया मुक्त 

 

पीपराकोठी। मुख्य चौराहा से मानव तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा है। जिसके पास से एक पीपरा थाना क्षेत्र के भीड़खिया निवासी विनोद सहनी की पत्नी 28 वर्षीय मंजू देवी को मुक्त कराया है। गिरफ्तार तस्कर में दो इसी जिले के है जबकि तीन सदस्य राजस्थान के है। जिसमें मुफसिल थाना क्षेत्र के सिरसा ढेकाहा की सुनीता पाण्डेय, ढेकाहा विशुनपुर की नीतू कुमारी, राजस्थान के झुनझुना जिलाअंतर्गत पिलानी थाना क्षेत्र के पिलानी बाईपास निवासी बाबूलाल की पत्नी खातून, चंगी मैगवाल का पुत्र मुरली मैगवाल व उसी थाना क्षेत्र के उमेद उड़ानीय का पुत्र अजय कुमार है।

पुष्टि करते हुहे थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी के द्वारा उक्त महिला संजू देवी को पैसे की लालच देकर एवं नशा खिलाकर उसे राजस्थान लें जाया जा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी के महिला के साथ पांचो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन सभी के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इन सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के साथ शशिभूषण कुमार, स्मिता राजश्री, संतोष कुमार जायसवाल व अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page