नीट यूजी-2026 की पुनर्परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न 

नीट यूजी-2026 की पुनर्परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न 
Facebook WhatsApp

जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक ने  परीक्षा केंद्रों का  लिया जायजा

 

मोतिहारी। नीट यूजी–2026 की पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त  संपन्न कराई गई। परीक्षा के लिए जिले में  कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा  एक ही पाली में दोपहर 2:00 बजे से अपराह्न 5:15 बजे तक संचालित की गई। 

 जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की गई थी, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो। पुनर्परीक्षा के लिए मोतिहारी में कुल 6320 परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र एलॉट किया गया था। विभिन्न केंद्रों पर परीक्षार्थियों का वितरण निर्धारित किया गया।

जिसमें एमएस कॉलेज, एमजेके कन्या इंटर कॉलेज और एलएनडी कॉलेज में 720-720 अभ्यर्थी, जिला स्कूल में 672, मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज और मंगल सेमिनरी में 600-600 परीक्षार्थी शामिल हैं। इसके अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 528, एसपीजी प्लस टू उच्च विद्यालय जीवधारा में 408, गोपालसाह प्लस टू विद्यालय में 360, मुजीब बालिका प्लस टू स्कूल में 288, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय बलुआ टाल में 272 तथा बनकट परिसर में 192 तथा प्रभावती गुप्ता कन्या उच्च विद्यालय में 240 परीक्षार्थी का सेंटर शामिल थे।

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित  था। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। वहीं बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही उन्हें कक्ष में बैठने दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page