सौरभ सुमन यादव का जिले में डीएम के रूप में तीसरी पारी का आगाज

सौरभ सुमन यादव का जिले में डीएम के रूप में तीसरी पारी का आगाज
Facebook WhatsApp

-पद भार ग्रहण कर समाहरणालय के कार्यालयों का किया निरीक्षण 

– एसडीएम सदर,नगर आयुक्त और अब जिला पदाधिकारी बने, बधाई देने वालो का लगा तांता 

मोतिहारी। सौरभ सुमन यादव जिले के लोगों के लिए काफी परिचित नाम है। वह भी इस लिए कि जिले में श्री यादव का जिलाधिकारी सह दंडाधिकारी के रूप में यह तीसरा सेवा काल है ।सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा 2019 बैच के अधिकारी सौरभ सुमन यादव ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण समारोह में जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में समाहरणालय के कर्मी  मौजूद रहे। इस अवसर पर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) मो. सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा, वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता प्रेमलता, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि जिले में सरकार की विकासोन्मुख योजनाओं को पारदर्शिता के साथ पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के किसी भी योजनाओं में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जन शिकायतों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध हो।

शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया गया। माना जा रहा है कि नए जिलाधिकारी को पूर्व से  जिले के कई क्षेत्र और विभागों की जानकारी है जिसका लाभ उनको वर्तमान कार्यकाल में मिलेगा। तत्पश्चात डीएम ने कलेक्टरेट बिल्डिंग में चल रहे विभागों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। उन्होंने पंजी संधरण

 साफ-सफाई, समय पर कार्यालय आने और जाने के लिए निर्देशित किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page