युवा कांग्रेस ने की सदस्यता अभियान की शुरूआत

युवा कांग्रेस ने की सदस्यता अभियान की शुरूआत
Facebook WhatsApp

 -मोतिहारी एवं गोविंदगंज जिला क्षेत्र के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर ने किया शुभारंभ 

मोतिहारी। प्रजापति आश्रम कांग्रेस कार्यालय, मोतिहारी  में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव एवं सदस्यता अभियान को लेकर  प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोतिहारी एवं गोविंदगंज जिला क्षेत्र के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर  बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनावी कार्यक्रम एवं सदस्यता अभियान  जिला स्तर पर सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।

वहीं पत्रकारों  को संबोधित करते हुए विक्की कुमार ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस का यह संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह पारदर्शी, लोकतांत्रिक एवं ऑनलाइन माध्यम  के जरिए संपन्न कराया जाएगा। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा एवं युवतियां इस अभियान में भाग लेकर युवा कांग्रेस के सदस्य बन सकते हैं तथा संगठनात्मक चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। इस चुनावी प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों का चयन लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

सदस्यता अभियान एक माह तक चलेगा। युवा जिला अध्यक्ष बिट्टू यादव ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस देश का एकमात्र ऐसा युवा राजनीतिक संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ने और नेतृत्व करने का अवसर सीधे लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त होता है।  जिले के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण करें और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से पूर्वी चंपारण मोतिहारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल, एनएसयूआइ के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सौरभ कुमार, विजय यादव, मनीष कुशवाहा, मोहम्मद इकराम, उमर अंसारी, आमिर जावेद, अखिलेश यादव, सन्नी कुमार, निशिकांत सिंह, समीर आलम, भुवन कुमार यादव, ऋषि रंजन कुमार सहित युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता  उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page