71वीं वाहिनी एसएसबी व पीडीडीयु वानिकी महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

71वीं वाहिनी एसएसबी व पीडीडीयु वानिकी महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Facebook WhatsApp

पीपराकोठी।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में  12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली,  मानसिक संतुलन तथा पर्यावरणीय चेतना के महत्व पर विशेष बल दिया गया। डॉ. आरके साहू, योग समन्वयक द्वारा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया।

उन्होंने प्रत्येक आसन के वैज्ञानिक आधार एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है तथा समग्र स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार आता है। महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया।  सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

वही 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मोतिहारी द्वारा वाहिनी मुख्यालय एवं कार्यक्षेत्र के सभी सीमा चौकियों में व्यापक स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों, सीमावर्ती ग्रामीणों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। 

कार्यवाहक कमांडेंट ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ एवं सुंदर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि समस्त रोगों से मुक्ति तथा जीवन के वास्तविक सुख की प्राप्ति का सबसे सरल, सुलभ एवं प्रभावी साधन योग है। मौके पर मुख्य रूप से नीरज कुमार  कार्यवाहक कमांडेंट , उप कमांडेंट संतोष कुमार, राकेश कुमार सहित वाहिनी के अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण , जवान, सीमावती ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page