भारत विकास परिषद, सुंदरम शाखा ने की योग शिविर का आयोजन
मोतिहारी। भारत विकास परिषद, शाखा सुंदरम ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। यह विशेष कार्यक्रम शाखा, सचिव नीरू तिवारी के निवास स्थान पर आयोजित किया गया, जहां सभी सदस्यों ने योग अभ्यास, गायत्री मंत्र, ऊं का उच्चारण और महामृत्युंजय मंत्र के सामूहिक जप से सुबह की शुरुआत की।
वहीं अध्यक्ष ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला और सभी को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। पूर्व सचिव डॉ. मनीषा प्रसाद आर्या ने कहा कि योग से जीवन निरोग होता है। उन्होने योग के निरोगी जीवन में योगदान को रेखांकित किया। पूर्व अध्यक्ष किशोर प्रसाद कुमार ने और कोषाध्यक्ष सतीश कुमार वर्मा ने भी योग को एक शक्ति देने वाले अभ्यास के रूप में विशेष रूप से महत्व दिया। इसके अलावा, हमारी शाखा ने पतंजलि योग, शिवम शाखा और बीजेपी के सदस्यों के साथ भी योग दिवस मनाया।
इस अवसर पर सुंदरम शाखा से प्रांतीय पर्यावरण के संयोजक केशव कृष्णा, अध्यक्ष पुण्यदेव प्रसाद यादव, सचिव नीरू तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार वर्मा, शाखा संयोजक महिला सह भागिता डॉ. मनीषा प्रसाद आर्या, संपर्क के संयोजक शिव किशोर सिंह शिवम,शाखा से धीरा गुप्ता, माला जायसवाल, ज्योति जयसवाल, पतंजलि योग से किरण देवी, सरिता गेड़वाल, मुन्नी, प्रदीप कुमार, अंजू कुमारी, पूनम कुमारी और अन्य व्यक्ति शामिल थे।
प्रांतीय महिला सहभागिता की संयोजिका धीरा गुप्ता ने योग द्वारा रोगों से कैसे बचा जा सकता है, इस पर विस्तार से बताया। उनके द्वारा निःशुल्क शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसके लिए उन्हें दिल से धन्यवाद दिया गया। अंत में, विधायक प्रमोद कुमार ने भी योग के महत्व पर अपना संबोधन दिया, जिससे सभी उपस्थित लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

