नेपाली शराब के साथ एक तस्कर सहित तीन गिरफ्तार

नेपाली शराब के साथ एक तस्कर सहित तीन गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

बनकटवा। जितना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भवानीपुर गांव के सरेह में छापेमारी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी अजय कुमार राय 42 पिता भरत राय के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से 525 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की है। 

वहीं दूसरी ओर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहे तीन युवक को पुलिस ने शनिवार की रात में सैनिक रोड स्थित लालबाबू पोखरा के पास छोटी पुलिया के समीप से बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ कब्जे में ले लिया।

सत्यापन में रौशन कुमार नामक युवक के खिलाफ पिपरा थाना कांड संख्या 409/25 में लूट एवं आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज पाया गया, जिसमें वह जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर है। जबकि उमेश कुमार नामक युवक शराब तस्करी के मामले में  जेल जाने की पुष्टि हुई। नतीजतन दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page