घोड़ासहन में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

घोड़ासहन में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज
Facebook WhatsApp

घोड़ासहन। रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं भाजपा नेता प्रभुनारायण ने स्टेशन अधीक्षक को आवेदन सौंपकर दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत घोड़ासहन स्टेशन का विकास किया जा रहा है, लेकिन यात्रियों को अपेक्षित रेल सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

नेपाल सीमा से सटे इस क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। प्रभुनारायण ने बताया कि ट्रेन ठहराव को लेकर पिछले 12 वर्षों से आंदोलन जारी है। इस दौरान कई लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए और आंदोलनकारियों को जेल भी जाना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया तो जनसहयोग से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी ठहराव की मांग का समर्थन किया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page