प्रेम प्रसंग में युवक की संदिग्ध मौत,ग्यारह पर प्राथमिक,प्रेमिका का भाई गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में युवक की संदिग्ध मौत,ग्यारह पर प्राथमिक,प्रेमिका का भाई गिरफ्तार
Facebook WhatsApp



-मोबाइल से मिले ऑडियो-वीडियो की जांच में जुटी पुलिस,

-एफएसएल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के जैल मुरारपुर सरेह में पेड़ से लटके मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में मृतक की पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा प्रेमिका के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएसपी रवि कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 19 जून की सुबह सूचना मिली थी कि जैल मुरारपुर सरेह में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

जांच के दौरान मृतक की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के फतुहा गांव निवासी स्वर्गीय नथुनी राम के 30 वर्षीय पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। वैज्ञानिक जांच टीम तथा मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतारा गया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मोबाइल की जांच में घटना से पूर्व पत्नी एवं अन्य रिश्तेदारों को भेजे गए कई ऑडियो और वीडियो मिले हैं। इन सभी सामग्रियों की तकनीकी जांच की जा रही है। अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक शिव कुमार का जैल मुरारपुर गांव की एक रिश्ते की बालिग युवती से प्रेम संबंध था। मोबाइल में मिले कुछ वीडियो में युवक मानसिक तनाव की स्थिति में दिखाई दे रहा है तथा प्रेमिका से मिलने की इच्छा व्यक्त कर रहा है।

पुलिस इस पहलू को भी जांच के दायरे में रखकर कार्रवाई कर रही है। मृतक की पत्नी गुड़िया देवी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में प्रेमिका के भाई सोनेलाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

छापामारी में रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराजअजय कुमार सिंह, पर्यवेक्षी पदाधिकारी सुनील कुमार, थानाध्यक्ष, हरसिद्धी अविनाश कुमार, अपर थाना अध्यक्ष दरोगाअंकित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक
प्रीतम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक फुल कुमार, सशस्त्र बल शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page