260 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ युवक गिरफ्तार
सुगौली। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुगौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ग्राम केकरवा स्थित जोलाहिनिया नदी के किनारे से 260 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की तथा एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान रामप्रवेश सहनी, पिता चिरकुट सहनी,निवासी ग्राम भेड़ियारी,थाना सुगौली, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। बरामद शराब को जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुष्टि थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने की है।

