नेपाल बॉर्डर के पास संदिग्ध अवस्था में मिली चोरी की अपाची बाइक

नेपाल बॉर्डर के पास संदिग्ध अवस्था में मिली चोरी की अपाची बाइक
Facebook WhatsApp

बनकटवा। थाना क्षेत्र के सैनिक रोड स्थित नेपाल बॉर्डर के हरका सती माई के पास पुलिस ने एक टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया। जांच के दौरान चेसिस नंबर के आधार पर वाहन के वास्तविक स्वामी की पहचान की गई। बाइक के मालिक शेख तबरेज़, पिता शेख नसरूल्लाह, निवासी मानसिंघा थाना सुगौली जिला पूर्वी चंपारण से संपर्क किया गया।

 तबरेज़ ने पुलिस को बताया कि उनकी बाइक वर्ष 2024 में चोरी हो गई थी। इस संबंध में सुगौली थाना में कांड संख्या 210/24 दर्ज कराया गया था। लिहाजा  पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दूसरी ओर जितना थाना क्षेत्र के इनरवा बॉर्डर सैनिक रोड से पुलिस ने एक युवक को मोटरसाइकिल से नेपाली शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लवकुश कुमार, पिता संजय राय, निवासी ग्राम सापहा थाना घोड़ासहन जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई हैं पुलिस ने अभियुक्त के पास से 150 पीस नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की। 

वहीं परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस द्वारा अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। 

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page