खरीफ कर्मशाला में किसानों को दी गई नए तकनीक से खेती के गुर

खरीफ कर्मशाला में किसानों को दी गई नए तकनीक से खेती के गुर
Facebook WhatsApp

-प्राकृतिक खेती पर वैज्ञानिक की जोर 

संग्रामपुर। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बीआरसी सभा भवन में शुक्रवार  को कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिप सदस्य पंकज कुमार द्विवेदी, भाजपा किसान मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह , सरपंच प्रतिनिधि परमानन्द पाण्डेय व बीएओ बिक्रम राज से संयक्त रूप से किया। 

जिले से आये कृषि वैज्ञानिक दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि किसान हरित क्रांति के तहत खेती करें। रासायनिक खाद का प्रयोग कम करके जैविक खाद यथा गोबर तथा हरित खाद का प्रयोग करें। इससे जीवन भी सुरक्षित रहेगा। बीएओ  ने कहा की सरकार कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है। किसानों को अनुदानित खाद बीज देकर उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता प्रशस्त कर रही है। प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को राशि देकर  कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है।  किसानों को बीज गिराने सहित फसल लगाने खाद बीज कितनी मात्रा में दें आदि का प्रशिक्षण  दिया गया।

उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे कराने का अनुरोध किसानों को किया तथा उन्हें सहयोग करने की अपील की। जीप सदस्य पंकज द्विवेदी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, इसमें कृषि के बिना विकास संभव नहीं है। कृषि की विकास एवं उत्पादन के लिए सरकार प्रयासरत है।

मंच का संचालन बीटीएम धनंजय कुमार सिंह ने की मौके पर पंसस प्रतिनिधि शशिकांत पाण्डेय, कृषि समन्वयक सुरेश कुमार, राजेश कुमार ,संजय कुमार किसान सलाहकार अजय कुमार तिवारी, महेंद्र ठाकुर, सोनू कुमार सिंह, कृष्कान्त मिश्र,राजीव रंजन कुमार ,  सैकड़ो किसान मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page