मिट्टी का टीला धंसने से तीन बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

मिट्टी का टीला धंसने से तीन बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम
Facebook WhatsApp

किशनगंज। जिले में दिघलबैंक प्रखंड के हरूवाडांगा स्थित सुल्तानगंज वार्ड संख्या 10 में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में मिट्टी के नीचे दबकर तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई।तीनों बच्चियां घर की लिपाई के लिए मिट्टी लाने गई थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला धंस गया और तीनों उसके नीचे दब गईं।हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। वहीं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियां घर के पास ही मिट्टी खोदने गई थीं। वे टोकरी में मिट्टी भरकर घर ला रही थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंसकर उनके ऊपर गिर पड़ा। तीनों बच्चियां मिट्टी के नीचे दब गईं। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बच्चियों को मिट्टी से बाहर निकालने के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

मृत बच्चियों मे जमदेश आलम की पुत्री नगमा प्रवीण और निशा प्रवीण तथा फरियाद आलम की पुत्री रूबी खातून है।बताया जाता है कि जमदेश आलम और फरियाद आलम दोनों सगे भाई हैं। इस तरह एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की तीन बेटियों की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

दिघलबैंक थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को हादसे की जानकारी मिली है। परिजनों ने बच्चियों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। फिलहाल परिजनों से बातचीत की जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक और मातम का माहौल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page