भटकती नाबालिग बच्ची को पुलिस ने परिजन को सौंपा
घोड़ासहन। जितना थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात करीब 9 बजे एक 8 वर्षीय बच्ची अकेले घूमते देखे जाने की सूचना पर जितना थाना पुलिस ने उक्त बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बच्ची से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम फातिमा रजिया बताया। जबकि पिता सद्दाम हुसैन, माता सजदा खातून और दादा का मजीद मियां बतायी है। उसने अपना पता नागा रोड, वार्ड संख्या-22, थाना रक्सौल, की जानकारी दी, नतीजतन रक्सौल थाना से संपर्क किया गया। पुलिस ने फोन पर बच्ची के माता-पिता से बात कर उन्हें की जानकारी दी। तत्पश्चात शुक्रवार को बच्ची के माता-पिता जितना थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने आवश्यक सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को सुपुर्द कर दिया।

