महाराष्ट्र से चोरी की गई स्कूटी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से बरामद,एक गिरफ्तार

मोतिहारी। दो वर्ष पूर्व महाराष्ट्र से चोरी की गई एक स्कूटी को मुफस्सिल थाना पुलिस ने ढाका रोड में पकड़ा है। बताया गया है कि पुलिस के जांच अभियान के दौरान उक्त स्कूटी जप्त की गई। वही स्कूटी सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान स्कूटी चालक से जब स्कूटी का का कागजात मांगा गया तो वह कागज नहीं दिखा सका। इस बीच चेक करने के बाद स्कूटी महाराष्ट्र का निकला। विशेष जानकारी जुटाये जाने पर यह ज्ञात हुआ कि उक्त स्कूटी महाराष्ट्र के बोरीवली थाना क्षेत्र से वर्ष 2023 में चोरी किया पाया गया। जिसको लेकर वहां एफआईआर भी दर्ज है।
गिरफ्तार व्यक्ति बिट्टू कुमार , ग्राम आश्रम मधुबनी थाना चिरैया बताया गया है। उक्त चोरी की गई स्कूटी की महाराष्ट्र के बोरीबली थाना में कांड संख्या 542 /23 दर्ज है।वही झरोखर पुलिस ने भी चोरी की एक बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।