शपथ ग्रहण के साथ नशा मुक्त भारत पखवाड़ा सप्ताह का शुभारंभ

शपथ ग्रहण के साथ नशा मुक्त भारत पखवाड़ा सप्ताह का शुभारंभ
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत  जिले में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ नशा मुक्त भारत सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य संस्थानों में अधिकारियों, कर्मियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता सत्र, रैली, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद कार्यक्रम तथा समुदाय आधारित गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशे की समस्या केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका प्रभाव पूरे परिवार एवं समाज पर पड़ता है। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से नशा मुक्त भारत अभियान के माध्यम से जन-जागरूकता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page