पूर्वी चंपारण के 81 पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर 

पूर्वी चंपारण के 81 पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर 
Facebook WhatsApp

 -प्रशासन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का प्रभावी मंच है सहयोग शिविर: डीएम 

मोतिहारी।जन समस्याओं के समाधान के लिए  “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से  पूर्वी चंपारण जिला के सभी 27 प्रखंडों के कुल 81 पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

वहीं जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव ने हरसिद्धि प्रखंड के सोनबरसा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में शिरकत किए और आमजनों की समस्याओं को सुना।  बड़ी संख्या में शिविर में आए हुए नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सहयोग शिविर का आयोजन राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव, प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के स्तर की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

राज्य सरकार के सात निश्चय पार्ट 3 अंतर्गत “सबका सम्मान-जीवन आसान” निश्चय के तहत बिहार सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु गांव-गांव तक प्रशासनिक पहुंच सुनिश्चित कर रही है।

सहयोग शिविर केवल समस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम ही नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। जिला प्रशासन इसको लेकर लगातार प्रयासरत है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page