फर्जी नौकरी देने के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

फर्जी नौकरी देने के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने का आरोप लगाते हुए छतौनी थाना क्षेत्र के खुदा नगर मोहल्ला निवासी एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी और टीम का मास्टर माइंड अस्दुल्लाह को गिरफ्तार किया है। छतौनी पुलिस को दिये आवेदन में पीड़ित शबनम खातून ने चिरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी मोहम्मद असादुल्लाह सहित उसके अन्य सहयोगियों को आरोपित किया है।

जिसमें बताया गया है कि वह नौकरी दिलाने के नाम पर उन लोगों से लगभग 25 लाख की ठगी किया। इस दौरान उसने नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर , आईडी कार्ड आदि दिया। मामला फर्जी पाए जाने के बाद उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस घटना को लेकर छतौनी पुलिस ने फेनहारा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर असादुल्लाह को गिरफ्तार किया।

बताया गया है कि असादुल्लाह का महत्वपूर्ण सहयोगी अनवर जावेद सहित इस सिंडिकेट में कई अन्य लोग शामिल है , जिनके विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है। वहीं उक्त गैंग मोतिहारी के अलावे पश्चिम चंपारण जिले के भी कई लोगों के साथ ठगी किया है। छापेमारी टीम में छतौनी थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह , फेनहरा थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार , छतौनी थाने के सब इंस्पेक्टर अभिनव राज , अंकुल कुमार मिथिलेश राम सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page