डीएम ने मलाही स्थित सरस्वती विद्या निकेतन में शिक्षक बन छात्राओं को गणित का पाठ पढ़ाया 

डीएम ने मलाही स्थित सरस्वती विद्या निकेतन में शिक्षक बन छात्राओं को गणित का पाठ पढ़ाया 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।अरेराज प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) मलाही का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रही पठन-पाठन को देखा गया एवं शिक्षा साथी ऐप के उपयोग की जानकारी प्राप्त की गई।

वहीं मुख्य रूप से जिलाधिकारी ने बच्चों से इंटरेस्ट किया। इस दौरान नौवीं वर्ग के बच्चों को लगभग एक घंटे तक गणित पढ़ाई गई।  पढ़ाई के दौरान बच्चों से गणित के कुछ गूढ़ प्रश्नों को हल कराया गया, जिसको बच्चों ने सटीक तरीके से हल किया।

जिलाधिकारी ने हिंदी और अंग्रेजी विषय को पढ़ाया। जिलाधिकारी को एक शिक्षक के रूप में देखकर बच्चों में उत्सुकता चरम पर थी। बच्चों ने जिलाधिकारी से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि अगली बार कब आयेंगे सर, हमलोग प्रतीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी ने भी बच्चों के आग्रह को स्वीकार कर ली एवं कहा कि अगली बार जब भी क्षेत्र में आएंगे तो पुनः आप लोगों के साथ जुड़ेंगे।

विद्यालय में चल रही पठन-पाठन की व्यवस्था पर जिलाधिकारी में संतोष प्रकट करते हुए उपस्थित सभी शिक्षकों को एक अभिभावक की तरह बच्चों पर ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी अरेराज सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण किया। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page