भारत- नेपाल मैत्री पुल पर या ठंडे पानी व विश्राम स्थल की सुविधा शुरू

भारत- नेपाल मैत्री पुल पर या ठंडे पानी व विश्राम स्थल की सुविधा शुरू
Facebook WhatsApp

रक्सौल। वीरगंज स्थित मैत्री पुल के समीप यात्रियों एवं आम लोगों की सुविधा के लिए ठंडे पानी की मशीन तथा विश्राम स्थल सहित बैठने की सुविधा बहाल कर दी गई।  ग्रीन सिटी सामुदायिक पुलिस सेवा केंद्र आदर्शनगर और रुगंटा वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त आयोजन में मंगलवार को एक कार्यक्रम के बीच उक्त सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया गया।

ग्रीन सिटी सामुदायिक पुलिस सेवा केंद्र आदर्शनगर के अध्यक्ष जयप्रकाश खेतान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वीरगंज भंसार कार्यालय के प्रमुख कृष्ण प्रसाद मैनाली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा की सहायक प्रमुख जिला अधिकारी कृष्णा थापा, वीरगंज भंसार कार्यालय के अधिकृत काजीबाबू कोइराला, जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के पुलिस नायब उपरीक्षक (डीएसपी) राजू कार्की तथा नेपाली सेना के वीरगंज स्थित श्रीजंग गण के गणपति (कर्नेल) लोकेन्द्र कार्की सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

इसी प्रकार सशस्त्र पुलिस गुल्म भंसार के पुलिस निरीक्षक चन्द्रकान्त पौडेल, वडा पुलिस कार्यालय बिर्ता के प्रमुख पुलिस निरीक्षक विक्रम सुवेदी, जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रमुख पुलिस निरीक्षक दीपेन्द्र श्रेष्ठ, वीरगंज महानगरपालिका के नगर पुलिस प्रमुख हरि भुसाल, रुगंटा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेश रुगंटा, नेपाल इनोवेटिभ सोसाइटी के अध्यक्ष कमल चौगाईं सहित विभिन्न सुरक्षा निकायों, सामाजिक संस्थाओं एवं समुदाय के प्रतिनिधियों की सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली प्रवर्द्धन के उद्देश्य से आम लोगों के बीच निःशुल्क 500 पौधे भी वितरित किए गए। सामुदायिक पुलिस साझेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस, सुरक्षा निकाय, सामाजिक संस्थाओं एवं स्थानीय समुदाय के बीच सहयोग के माध्यम से जनहित से जुड़े सामाजिक कार्यों को निरंतरता देने पर भी जोर दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page