चकिया थाने के केस में फरार दो इनामी बदमाश ने किया आत्मसमर्पण

चकिया थाने के केस में फरार दो इनामी बदमाश ने किया आत्मसमर्पण
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। कुर्की के भय से चकिया थाना में दर्ज एक मामले में वांटेड 10 का इनामी दो अपराधी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया गया है कि सरेंडर किया जाने वाला अपराधी तुरकौलिया थाना के बेलवातिया सेमरा का निवासी है,  जिसमें मोहम्मद आदम और मोहम्मद दानिश शामिल है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने उक्त दोनों के विरुद्ध 10 हजार का इनाम रखा था।

बताया गया है की चकिया कांड संख्या 93 /25 में उनके विरुद्ध इनाम घोषित किया गया था। मोहम्मद आलम के विरुद्ध तुरकौलिया,  पीपराकोठी और चकिया थाने में 9 आपराधिक मामले दर्ज है जिसमें दंगा,  बम फोड़ना, हत्या का प्रयास सहित उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले शामिल है। इसके अलावा मोहम्मद दानिश के विरुद्ध तुरकौलिया, पीपराकोठी और चकिया में 6 मामले है जिनमें हत्या का प्रयास सहित दूसरे अपराध शामिल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page