रक्सौल आरपीएफ ने रेलकोच से तांबे की तार चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़,चार गिरफ्तार

रक्सौल आरपीएफ ने रेलकोच से तांबे की तार चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़,चार गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


रक्सौल। रेलवे सुरक्षा बल रक्सौल ने एक संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरपीएफ निरीक्षक अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार, प्रधान आरक्षी गोपाल सिंह, राजनाथ पांडेय, रामानुज चौरसिया, आरक्षी सतीश कुमार और राजीव कुमार सहित टीम ने गश्ती के दौरान रक्सौल रेलवे स्टेबलिंग लाइन के पश्चिमी छोर से दो चोरों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान लक्ष्मण यादव (मलंगवा, नेपाल) और बिट्टू कुमार सिंह (नरहा, सीतामढ़ी) के रूप में हुई। उनके पास से रेलवे कोच से काटा गया 84 मीटर तांबे का तार, जिसकी कीमत लगभग 14,313 रुपये आंकी गई, बरामद हुआ।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे रेलवे कोच के पैनल से तांबे की तार काटकर सीतामढ़ी के कबाड़ी दुकानदारों को बेचते थे। उनकी निशानदेही पर आरपीएफ टीम ने सीतामढ़ी बाजार स्थित विजय कुमार और दिलीप कुमार के कबाड़ दुकानों पर छापेमारी कर कुल 12 किलो जला हुआ तांबे का तार बरामद किया।

विजय कुमार भवदेपुर,और दिलीप कुमार रिंगबाध, सीतामढ़ी को भी गिरफ्तार किया है।इस दौरान रेलवे से की गई चोरी की कुल संपत्ति 38,662 रुपये बरामद किया गया।

इस मामले में सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार के बयान पर आरपीएफ पोस्ट रक्सौल में मामला संख्या 07/2025 दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को रेलवे संपत्ति (अनधिकृत कब्जा) अधिनियम की धारा 38 पी के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page