विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर राजद का कलेक्ट्रेट पर महाधरना
-महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में सरकार विफलः मनोज यादव
मोतिहारी। जिला राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में कचहरी चौक पर एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्ट एवं चौपट विधि व्यवस्था, पेपर लीक, कृषि में घाटे, महंगे खाद आदि मुद्दे के विरोध में धरना का आयोजन किया था। धरना की अध्यक्षता जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने की जबकि संचालन सुरेश साहनी ने किया। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि महंगाई अपने चरम पर है, पेट्रोल डीजल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। जनता बेहाल है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार नौजवानों की नौकरी के बदले उनके साथ दमनकारी व्यवहार कर रही है। सरकार के संरक्षण में माफियाओं द्वारा पेपर लीक कराया जा रहा है।
वहीं पूर्व मंत्री डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि कृषि में घाटे से किसान बेहाल हैं। अफसरशाही अपने चरम पर हैं। प्रदेश में प्रतिदिन हत्या एवं बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही है।प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है। इस धरना कार्यक्रम के प्रभारी बिन्नू यादव ने कहा कि नीट घोटाले में सरकार द्वारा शिक्षा माफिया को संरक्षण प्राप्त है। महंगाई से गरीब जनता मर रही है दिन प्रतिदिन सिलेंडर का दाम बढ़ रहे है।
बाद में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में शिष्ठ मंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरना में मधुबन जिला राजद संगठन अध्यक्ष नूर आलम खान, पूर्व लोक लोकसभा प्रत्याशी डॉ. राजेश कुमार, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, राजेंद्र राम, शशि कुमार सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय निराला, लखींद्र यादव, मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रेम यादव, पंचायती राज के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन यादव, युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष नुरूल होदा, असलम अहमद, मुन्नी लाल यादव, राजदेव यादव, लालबाबू खान, लालबाबू यादव, इनामुल हक, अवनीश यादव, कुमार शिवम शाह सहित भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल थे।

