12 सालों में भारतीय रेलवे का विकास अकल्पनीयः राधा मोहन सिंह

12 सालों में भारतीय रेलवे का विकास अकल्पनीयः राधा मोहन सिंह
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘प्रगति पथ यात्रा’ कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह सुबह 09 बजे निर्माणाधीन विश्वस्तरीय बापूधाम रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण एवं निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उक्त अवसर ओर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत लगभग 225 करोड़ रुपये की लागत से एक विश्वस्तरीय और आधुनिक स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

यह प्रोजेक्ट यात्रियों को हवाई अड्डे जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं देने और भविष्य की चुनौतियों जैसे अगले चार-पांच दशकों की संभावित जनसंख्या और यात्री दबाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी द्वारा स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जुलाई 2027 तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है। भारतीय रेलवे का लगभग 99.6 प्रतिशत से अधिक ब्रॉड-गेज विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। मोतिहारी सहित देश भर में 1337 से अधिक रेलवे स्टेशनों को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है।इन 12 सालों में भारतीय रेलवे ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, वह अकल्पनीय है। हम सिर्फ ट्रेनें नहीं चला रहे हैं, बल्कि आरआरटीएस और वंदे भारत ट्रेनों के जरिए हमने देश में विश्वस्तरीय मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी का निर्माण किया है। ताकि यातायात का हर साधन एक-दूसरे से निर्बाध रूप से जुड़ सके।

मोतिहारी सहित देश के कोने-कोने में 164 से अधिक ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनें सफलतापूर्वक दौड़ रही हैं,जो भारतीय रेलवे की नई, आधुनिक और सुरक्षित पहचान बन गई हैं। उक्त अवसर पर मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, जिलाध्यक्ष भाजपा पवन राज,उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहिब्बुल हक, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अखिलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्र, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता शर्मा, पुतुल पाठक, महामंत्री भाजपा, मार्तण्ड नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, साजिद रजा, संजीव सिंह, मीना मिश्रा, डॉ. हेना चंद्रा, ऋषभ झा, उत्तम मिश्रा, चंदन सिंह, उषा गुप्ता, डॉ. उमेश चंद्रा, सुदीप कुमार सहित रेलवे के अधिकारीगण उपस्थित थे।

इसके अलावा सांसद श्री सिंह मंत्री ने पिपरा स्थित सीताकुंड धाम का अवलोकन किया। उन्होने कहा कि सीताकुंड धाम को सरकार द्वारा लगभग 15 करोड़ की लागत से प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। सीताकुंड धाम हमारी समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य न केवल क्षेत्र की धार्मिक आस्था को नई पहचान प्रदान करेगा, बल्कि पर्यटन, स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगा। यह परियोजना हमारी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं उनके समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page