कोटवा और बथना गांव में भीषण चोरी,अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

कोटवा और बथना गांव में भीषण चोरी,अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम
Facebook WhatsApp

– कोटवा के विजय सिंह के घर एक साल में दूसरी बार चोरी, परेशान गृहस्वामी बोला कौन पड़ा है पीछे

मोतिहारी /कोटवा।  जिले के कई थाना क्षेत्रों में चोरों का आतंक एक बार फिर से बढ़ गया है। वर्तमान समय में घरों में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में संशय का माहौल बन गया है। पिपरा और कोटवा थाना क्षेत्र के दो घरों में चोरी की वारदात हुई । पिपरा थाने के बथना पंचायत अंतर्गत कंठ छपरा गांव में सोमवार की रात एक घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर कई कमरो और गोदरेज अलमीरा को तोड़ कर अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है ।

इस दौरान चोरों ने कई ट्रैंक और पलंग के बाक्स को भी खंगालते हुए उसके समान को पूरे कमरे में बिखरा दिया। गृह स्वामी संदीप कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया जितेंद्र यादव को दी, जिसके बाद मुखिया द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की है। संदीप कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी गांव के एक स्कूल में शिक्षिका है। एक भाई परिवार सहित मुजफ्फर में रहते है,जबकि एक भाई का परिवार विदेश में रहता है। इधर दो रोज पहले वह घर में ताला लगाकर मुज़फ्फरपुर डेरा पर गए थें, इस बीच मंगलवार को सुबह लगभग 9 बजे उनके एक पड़ोसी ने उनके घर का मेन गेट खुला देख कर फोन किया कि आप घर पर कब आए है? इतना सुनते ही संदीप शर्मा आवाज भरभराने लगा,  फिर पड़ोसी चारदीवारी के अंदर पहुंचे और घर में चोरी होने की सूचना दी। प्रारंभिक तौर पर गृहस्वामी ने आंकलन किया है कि उनका 50 हजार कैश, आभूषण, लैपटॉप, महंगा चश्मा सहित लगभग 5 लाख से अधिक की चोरी हुई है। बताया गया है कि पिछले एक साल में वहां श्री शर्मा के तीन अन्य पट्टीदारों के घर में भी चोरी की घटनाऐं हुई है। ऐसे में चोरी की वारदातों से पूरा गांव परेशानी की स्थिति में है।

वही कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में अज्ञात चोरों ने रविवार की रात छत के रास्ते घर में घुस कर शम्भू सिंह और विजय सिंह के घर में चोरी कर लिया। चोरों ने तीन कमरे में सोए लोगों के कमरे का दरवाजा बाहर से ही बंद कर दिया और फिर चोरी कर के फरार हो गए। तीन कमरों में चोरी की गई जिसमें एक गोदरेज को तोड़कर कीमती कपड़ा, कैश सहित 2 – 3 लाख का आभूषण लेकर चोर फरार हो गये। घटना को लेकर विजय सिंह ने थाने में आवेदन दिया है। यहां बता दे कि चोरों ने पिछले साल 17 जून को भी उसी घर में चोरी की वारदात की थी। ऐसे में गृह स्वामी हैरान हैं कि कौन उनके परिवार का इतना बड़ा दुश्मन बन गया है, जबकि उनको किसी से भी बैर नहीं है।इस बाबत कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि उन्हें सूचना मिली थी।  मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page