खरीफ महोत्सव आयोजित कर किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की दी गई सलाह 

खरीफ महोत्सव आयोजित कर किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की दी गई सलाह 
Facebook WhatsApp

बनकटवा। प्रखंड मुख्यालय के ई किसान भवन के सभागार में मंगलवार को खरीफ महोत्सव आयोजित कर किसानों को नई तकनीकी से खेती करने की विधि बताई गई कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह, अरबिन्द कुमार कृषि बिज्ञान केन्द्र, पीपराकोठी प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम कुमार पासवान  जिला पार्षद लालबाबू यादव शैलेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया।

वही सभी पदाधिकारी को बुके और फूल के गुच्छा देकर सम्मानित किया गया जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह और कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी के अरविंद कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती और जैविक खाद के बारे में विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यूरिया का उपयोग कम कर नैनो यूरिया का इस्तेमाल करें। जिससे कम से कम लागत मे फसल अधिक हो और मुनाफा ज्यादा हो सके। 

मौके पर सुधीर कुमार कृषि समन्यवक, रणवीर सिंह,सुनील कुमार कृषि सलाहकार प्रिंस कुमार आत्मा के संबंधित सभी योजना उमाकांत प्रसाद विशु्त्री अध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मिश्रा शंकर यादव पैक्स अध्यक्ष, विजय कुमार,श्यामबाबू प्रसाद सहित सैकड़ो किसान एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page