महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा जीविका दीदियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम

महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा जीविका दीदियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम
Facebook WhatsApp

– कल्याणकारी योजनाओं एवं महिला हेल्पलाइन 181 की दी गई विस्तृत जानकारी

मोतिहारी। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार के निर्देशानुसार आज पताही प्रखंड में जीविका समूह की महिलाओं के साथ एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला अधिकारों तथा सरकारी सहायता तंत्र की जानकारी प्रदान करना एवं उन्हें सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र राम ने महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाना और उन्हें इनका लाभ दिलाना विभाग की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक  निधि कुमारी ने महिलाओं के लिए जिला स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं एवं सहायता सेवाओं की जानकारी दी। वहीं जेंडर विशेषज्ञ निर्भय कुमार ने लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा तथा महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ रितेश कुमार ने जीविका दीदियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, स्वरोजगार तथा सरकारी अनुदान योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

वहीं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन-181 के महत्व और उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि घरेलू हिंसा, मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना, उत्पीड़न अथवा किसी भी प्रकार की संकटपूर्ण स्थिति में महिलाएं टोल-फ्री नंबर 181 पर कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page