सुगौली नगर पंचायत की सशक्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन

सुगौली नगर पंचायत की सशक्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन
Facebook WhatsApp

-स्ट्रीट लाइट, प्याऊ, नाला व सीवरेज व्यवस्था सुधारने को लेकर बनी रूपरेखा

सुगौली। नगर पंचायत सभागार में सोमवार को सशक्त समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद नसरीन अली ने की। बैठक में स्थानीय विधायक बबलू गुप्ता विशेष रूप से शामिल हुए। उनके आगमन पर मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षदों ने उनका स्वागत किया। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाया। फलस्वरूप विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि पार्षद जनता के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को समिति के समक्ष रखा है। भरोसा दिलाया कि नगरवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अधिकांश योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक के एजेंडे में शामिल सभी महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया।

बैठक में नगर के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ स्थापित करने, पूरे नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने तथा खराब एवं टूटे हुए स्लैबों की मरम्मत कराने के प्रस्तावों पर सहमति बनी। इसके अलावा नगर के मुख्य नालों की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान पर भी चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि मुख्य नालों के पानी की निकासी के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी। मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं संबंधित वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर नगर की जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page