रघुनाथपुर पुलिस की कार्रवाई में छह शराबी सहित दस वारंटी गिरफ्तार
मोतिहारी। रघुनाथपुर थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छह शराबियों समेत कुल दस वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप है और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कोशिश तेज हो गई है।
गिरफ्तार शराबियों में बलही निवासी सहदेव मांझी का पुत्र रामबाबू कुमार, गगनदेव मांझी का पुत्र सत्येंद्र मांझी, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रानीछापरा निवासी तपसी साह का पुत्र परमा साह, पिपरिया नया टोला निवासी भनु साहनी का पुत्र हरी साहनी तथा सुदर्शन राम का पुत्र जितेंद्र कुमार शामिल हैं। सभी को शराब के सेवन के आरोप में हिरासत में लिया गया।
वहीं, पुलिस ने लंबित मामलों में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। इस दौरान रघुनाथपुर निवासी पप्पू सोनार, मनीष पटेल, मजुराहां के लक्ष्मण पासवान और प्रभु साहनी को गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

