तुरकौलिया में खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

तुरकौलिया में खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। तुरकौलिया प्रखंड परिसर में स्थित ई- किसान भवन में प्रखंडस्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। जिसका उद्धघाटन प्रखंड प्रमुख विभा यादव, बीएओ हिमांशु कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान खेत बचाओ अभियान’ के तहत प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला के दौरान गुणवत्तापूर्ण फसल उत्पादन के लिए फसल चक्र का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। किसानों को अपने खेतों में नैनो यूरिया का अधिक प्रयोग करने की सलाह  दी गई। सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सौरभ कुमार सिंह ने किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। किसान कोआर्डिनेटर ब्रजेश कुमार ने  बताया कि सभी किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना भविष्य में किसी भी कृषि योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

वही  समेकित कृषि के लिए मिट्टी की जांच कराने का भी सुझाव दिया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को मिट्टी जांच रिपोर्ट के अनुसार ही खेतों में रासायनिक खाद का प्रयोग करना चाहिए।

इस कार्यशाला में आत्मा अध्यक्ष श्याम किशोर ठाकुर, कोआर्डिनेटर ब्रजेश कुमार, रघुवंश सिंह, कुमार गौरव, धनंजय कुमार, किसान सलाहकार युगलकिशोर सिंह, जितेंद्र सिंह, अपूर्व कुमार मिश्रा,अशोक सिंह, अरुण कुमार, राजेश वर्मा, अनुप कुमार मिश्रा,उपेंद्र कुमार सिंह, एटीएम  गौरव कुमार, रेणु कुमारी,  राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page